*केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के कैडर आवंटन की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें वर्ष 2024 बैच के होनहार IPS अधिकारी छतरपुर निवासी आशुतोष मिश्रा को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है। कैडर मिलने के बाद अब वे जल्द ही मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं देंगे। मध्य प्रदेश कैडर मिलने पर उनके शुभचिंतकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है। वे जल्द ही राज्य पुलिस मुख्यालय में अपनी आमद दर्ज कराएंगे, जिसके बाद उन्हें मैदानी पदस्थापना और ट्रेनिंग के लिए जिला आवंटित किया जाएगा।*
Rehli, Sagar | Jun 2, 2026