
// प्रेस नोट //
थाना दुरसड़ा, जिला दतिया
*भरण-पोषण प्रकरण में फरार वसूली वारंटी को थाना दुरसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं एसडीओपी भाण्डेर श्री पूनमचंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में न्यायालयीन आदेशों के पालन एवं वारंटों की तामील हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना दुरसड़ा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए भरण-पोषण प्रकरण में फरार चल रहे एक वसूली वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय कुटुंब न्यायालय दतिया द्वारा पारित आदेश के पालन में जितेंद्र पुत्र बाबूलाल अहिरवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हर्रा, जिला दतिया के विरुद्ध भरण-पोषण राशि की वसूली हेतु गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को निर्धारित भरण-पोषण राशि का भुगतान करना था, किन्तु उसके द्वारा लगातार आदेश की अवहेलना करते हुए न तो राशि जमा की गई और न ही न्यायालय में उपस्थित हुआ।
न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध बकाया भरण-पोषण राशि ₹27,500/- की वसूली हेतु जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर थाना दुरसड़ा पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दतिया के समक्ष प्रस्तुत किया।
*सराहनीय भूमिका*
थाना प्रभारी दुरसड़ा उप निरीक्षक सविता शर्मा, सहायक उप निरीक्षक फुलजेन्स टोप्पो,आर. कमल आर. राजेश, आर. अजय की सराहनीय भूमिका रही।