▫️कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने स्वयं स्वामित्व पंजीयन कर परखी जमीनी हकीकत, किसानों को खाद का टोकन जनरेट कर सिखाई आसान प्रक्रिया
▫️ग्राम नकतरा एवं पठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, स्वामित्व पंजीयन में तेजी लाने के लिए किया प्रेरित
▫️किसानों की समस्या पर स्वयं जनरेट किया खाद का टोकन, प्रक्रिया की सरलता देखकर आश्चर्यचकित हुए कृषक
–––
–––
शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन को उनका वास्तविक लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने बुधवार को रायसेन अनुविभाग के ग्राम नकतरा एवं पठारी का भ्रमण कर स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री पंजीयन कार्य की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान कलेक्टर ने केवल प्रगति की समीक्षा ही नहीं की, बल्कि स्वयं पंजीयन की प्रक्रिया करके उसकी व्यावहारिक स्थिति का परीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर योजना के लाभ बताए तथा अधिक से अधिक नागरिकों को स्वामित्व पंजीयन के लिए आगे आने हेतु प्रेरित किया।
कलेक्टर ने स्वयं किया पंजीयन, पटवारियों को अधिकतम प्रगति के लिए किया प्रेरित
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत संचालित रजिस्ट्री पंजीयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं पंजीयन प्रक्रिया का परीक्षण करते हुए इसके विभिन्न चरणों की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के महत्व से अवगत कराते हुए अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही संबंधित हल्का पटवारियों को ग्रामीणों से सतत संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर पंजीयन कार्य में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया। इस पहल से जहां स्वामित्व योजना के पंजीयन कार्य को गति देने का संदेश मिला, वहीं किसानों एवं ग्रामीणों में डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ा। कलेक्टर का यह भ्रमण इस बात का उदाहरण बना कि जब प्रशासन स्वयं आमजन के बीच पहुंचकर योजनाओं की प्रक्रियाओं को समझता और समझाता है, तो शासकीय सेवाएं अधिक सरल, सुलभ एवं प्रभावी बनती हैं। ई विकास के अंतर्गत वाटस अप बॉट के माध्यम से ई टोकन जनरेट करने के लिये नंबर 6269141000 हैं।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Oct 21, 2026