मानसून ने पकड़ी रफ्तार, केरल में 3 दिन की देरी से 4 जून को प्रवेश कर चुका मानसून।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
नई दिल्ली। मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, केरल में 3 दिन की देरी से 4 जून को मानसून प्रवेश कर चुका है, अब मानसून कर्नाटक के तटीय इलाकों को पार कर गोवा पहुंच गया है। मानसून की रेखा की पश्चिमी शाखा मजबूत है। उम्मीद है कि मानसून मुंबई में समय पर या पहले दस्तक दे सकता है। 2-3 दिनों में उत्तर पूर्व के राज्यों और बंगाल के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है। 10 दिन के अंदर बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों में एंट्री हो सकती है, हालांकि आशंका है कि मध्य भारत में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। राजस्थान में 7 जून तक बारिश और आंधी का अलर्ट है।