
भाजपा ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी
उत्तराखंड/
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड से राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश आर्य को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।
दिनेश आर्य लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उत्तराखंड में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं अनुभवी नेता के रूप में उनकी पहचान रही है। उनके नाम की घोषणा के बाद प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाकर संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव और सामाजिक प्रतिनिधित्व को महत्व देने का संदेश दिया है। राज्य में भाजपा के बहुमत को देखते हुए उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
दिनेश आर्य को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं तथा विश्वास जताया है कि वे संसद में उत्तराखंड के हितों और जनभावनाओं को मजबूती से उठाएंगे।
#DineshArya #RajyaSabhaElection2026 #BJP #Uttarakhand #RajyaSabha #BJPUttarakhand #UttarakhandNews #PoliticalNews #DineshAryaForRajyaSabha #BharatiyaJanataParty #Devbhoomi #BreakingNews #UttarakhandPolitics #StatePolitics #BJPNews