*महिलाओं से लूट की वारदात करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, 07 वारदातों का खुलासा*
चित्तौड़गढ़, 04 जुलाई 2026। मेढ़की महादेव एवं सेमलपुरा घाटा बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं एवं दम्पत्तियों को निशाना बनाकर लूट की वारदात करने वाली गैंग का जिला विशेष टीम (डीएसटी) एवं बस्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। गैंग के 02 सदस्यों को गिरफ्तार एवं 01 आरोपी को नामजद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जिला चित्तौड़गढ़ एवं भीलवाड़ा में लूट एवं चोरी की कुल 07 वारदातों का खुलासा हुआ है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि भैरूलाल मेघवाल उम्र 34 साल निवासी मधुबन चितौडगढ़ ने बस्सी थाने पर एक लिखित रिपोर्ट दी कि दिनांक 29 मई 2026 को मैं व मेरी पत्नि भगवती मेघवाल स्कूटी से मिंडकी महादेव, धोरडिया पर दर्शन करने के लिए आये थे दोपहर 03.00 बजे 03 व्यक्ति मोटर साईकिल प�