सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर फोरलेन और प्रतिमा की मांग।
गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के सम्मान में महत्वपूर्ण मांग उठाई है। कांग्रेस कमेटी ने उपायुक्त को पत्र सौंपकर पचम्बा में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का नाम दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के नाम पर रखने तथा पचम्बा चौक पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। कांग्रेस ने जिला प्रशासन से इस दिशा में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पार्टी का मानना है कि इन पहलों के माध्यम से दिवंगत मंत्री के योगदान और उनकी स्मृतियों को सम्मान दिया जा सकेगा।