वन्दे भारत लाइव न्यूज़ :होडल के ढाबे पर HSNCB की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक डोडा-चूरा पोस्त बरामद
होडल। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पलवल-मथुरा रोड स्थित एक ढाबे पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम ने ढाबे से 5 किलो 250 ग्राम डोडा-चूरा पोस्त बरामद किया।
कार्रवाई के दौरान नशीले पदार्थ के साथ नकदी व अन्य सामान भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस टीम ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
HSNCB की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की ओर से नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है।
वन्दे भारत न्यूज़ | होडल
संवाददाता: प्रवीण कुमार
Hodal, Palwal | Aug 25, 2026