#बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए चार और संदिग्ध आरोपियों को दबोच लिया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन आरोपियों ने मुख्य शूटरों तक अवैध हथियार पहुंचाने और पूरी साजिश को अंजाम देने के लिए जरूरी साजो-सामान जुटाने में अहम भूमिका निभाई थी।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह योजनाबद्ध तरीके से काम कर रहा था और वारदात से पहले हथियारों का प्रबंध कर शूटरों को उपलब्ध कराया गया था। सुरक्षा एजेंसियां अब पकड़े गए आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही हैं ताकि इस हमले के पीछे शामिल मुख्य साजिशकर्ता और इसके असल मकसद का पूरी तरह पर्दाफाश किया जा सके।
#breakingnewswala #TigerShroff #मुंबईNews #DelhiPolice #CrimeNews #MumbaiPolice #BollywoodUpdate #FiringCase #BNWTV