#विद्युत_कटौती_सूचना..
भरतपुर। बिजली निगम द्वारा शनिवार, 22 अगस्त को मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानकारी के अनुसार, वैगन फैक्ट्री फीडर क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, कुम्हेर गेट फीडर पर सुबह 10 से 12 बजे तक, एसपीएम नगर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक तथा आनंद नगर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य समय से पूर्व निपटाने की अपील की है।