
सौराठ महोत्सव–2026 का होगा भव्य आयोजन: समूह लोकनृत्य/लोकगीत की होगी प्रतियोगिता, विजयी कलाकार होंगे पुरस्कृत
~~~~~~~~~~~~~~~
मधुबनी
10 नवंबर, 2026
मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं कला को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 एवं 25 नवंबर 2026 को सौराठ सभा गाछी, मधुबनी में सौराठ महोत्सव–2026 का आयोजन किया जा रहा है।
महोत्सव के अवसर पर स्थानीय लोककला, लोकसंगीत एवं लोकनृत्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत दिनांक 25 नवंबर 2026 को समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता तथा दिनांक 26 नवंबर 2026 को समूह लोकगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी। दोनों प्रतियोगिताएँ पूर्वाह्न 10:00 बजे से प्रारंभ होंगी।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी समूहों को क्रमशः ₹7,500/-, ₹5,000/- एवं ₹2,500/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु समूह में न्यूनतम 4 एवं अधिकतम 8 प्रतिभागियों का होना अनिवार्य है।
समूह लोकगीत प्रतियोगिता के लिए आवश्यकता पड़ने पर संगतकार की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में पूर्व से तैयार गायन रिकॉर्डिंग/ऑडियो का उपयोग मान्य होगा।
इच्छुक प्रतिभागी समूहों को अपना आवेदन दिनांक 23 नवंबर 2026 तक जमा करना होगा। आवेदन प्रपत्र प्राप्त करने एवं जमा करने से संबंधित जानकारी के लिए जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय, मधुबनी के हेल्पलाइन नंबर 9931747796 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला प्रशासन, मधुबनी की ओर से जिले के सभी प्रतिभावान लोक कलाकारों, युवा कलाकारों एवं सांस्कृतिक समूहों से अपील की जाती है कि वे इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा मिथिला की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा एवं कलात्मक पहचान को आगे बढ़ाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।
सौराठ महोत्सव–2026 के माध्यम से मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने एवं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया जा रहा है।
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst