
श्री अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री शुभम अग्रवाल अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में कोईरौना थाना क्षेत्र के एक शातिर अपराधी पर जिला बदर की कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के तहत योगेन्द्र यादव पुत्र विजयनाथ यादव निवासी- गंगापुर तलिया, थाना कोईरौना, जनपद भदोही के विरुद्ध 'गुंडा नियंत्रण अधिनियम' की धारा 3(1) के तहत जारी कारण बताओ नोटिस की पुष्टि की गई थी।
जिला बदर की कार्यवाही:-
शासन और प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में बाकायदा डुगडुगी बजवाकर (मुनादी कराकर) इस आदेश की सार्वजनिक घोषणा की गई। अपराधी योगेन्द्र यादव को आदेश की तिथि से छह (06) माह की अवधि के लिए भदोही जनपद की सीमा से बाहर (जिला बदर) रहने का आदेश दिया गया है। निष्कासन अवधि के दौरान वह अपना आचरण ठीक रखेगा और किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा। उसे अपने गंतव्य स्थान की सूचना संबंधित थाने के प्रभारी को देनी होगी। यदि अपराधी बिना न्यायालय की अनुमति के जनपद की सीमा में प्रवेश करता है, तो थाना प्रभारी द्वारा उसे तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। भदोही पुलिस क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
@Uppolice
@adgzonevaranasi
@digmirzapur