कानपुर: आम के पेड़ पर दिखा संदिग्ध तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवामीर में शनिवार को आम के पेड़ पर एक जंगली जीव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का दावा है कि वह तेंदुआ था। बताया जा रहा है कि जंगल में कई नीलगायों के शव भी मिले हैं, जिनके पेट फटे हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि यह किसी बड़े शिकारी जानवर का शिकार हो सकता है।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग को जानकारी दी गई। वन विभाग ने रविवार को जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाने और जाल लगाकर जंगली जीव को पकड़ने की बात कही है। फिलहाल लोगों को अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
स्थान: पुरवामीर, महाराजपुर, कानपुर
#Kanpur #Maharajpur #PurwaMir #LeopardAlert #WildAnimal #KanpurNews #GroundZeroNews #BreakingNews #UPNews #ForestDepartment #Leopard #Wildlife #ViralNews #kanpurrural