नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से करवाए जा रहे 10 वे ओपन वॉलीबॉल कप का देर शाम समापन हो गया। प्रतियोगिता का समापन उप प्रधान भंगानी जमील अहमद और ठकेदार एवं समाज सेवी हनीश खान ने विधिवत रूप से वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन किया।
वहाँ पहुंचने पर क्लब के द्वारा मुख्य अतिथि का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
वहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मैं कहा कि नशे के खिलाफ जो मुहिम कल्ब ने चलाई है वो काबिले तारीफ है।दूर दराज के क्षेत्र मैं ऐसे कार्यक्रम सफल करना काफी मुश्किल है।ओर ऐसी प्रतियोगिता से काफी बच्चे खेलों मैं आगे आ रहे है।
वहीं फाइनल मुकाबला यमुनानगर हरियाणा ओर सालवाला के मध्य हुआ जिसमें यमुनानगर की टीम ने सालवाला को 2- 0 से जीत दर्ज की। जीतने वाली टीम को 21000 रुपए नगद और ट्रॉफी उपविजेता को 11000 रुपये नगद और ट्रॉफी दी गई।
इस प्रतियोगिता मैं लगभग हिमाचल सिरमौर ओर बाहरी राज्यों यूपी उत्तराखंड हरियाणा की 25 टीमों ने भाग लिया।