
राम का तीसरा बाण रावण की नाभि में लगा, 4 मिनट में जलकर खाक हुआ 60 फीट का रावण का पुतला
सभापति विनय गोयनका ने पूजा-अर्चना कर बाण चलाकर किया शुभारंभ, रावण दहन देखने उमड़ी भीड़
चूरूः शहर के बागला ग्राउंड में मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर सभापति विनय कुमार गोयनका रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना के बाद बाण चलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध का मंचन भी किया गया। रावण दहन के दौरान भगवान श्रीराम ने तीसरा बाण रावण की नाभि में लगाया जिसके बाद 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला महज चार मिनट में जलकर खाक हो गया। इस दृश्य को देखने के लिए बागला ग्राउंड में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पुतले के दहन के साथ ही मैदान में मौजूद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। इस दौरान श्रीराम की भूमिका घनश्याम शर्मा ने निभाई।
सत्य और धर्म की विजय का दिया संदेश
रावण दहन की परंपरा के माध्यम से लोगों को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए लोगों ने सत्य, न्याय और सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सभापति विनय गोयनका ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को मजबूत बनाते हैं। रावण दहन भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य और आदर्शों का प्रतीक है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।
#folower #nonfollowers #highlight
#highlightseveryone #photography
#photooftheday #todaybestphotochallenge
#fb #bestphoto #today
Churu, Churu | Oct 20, 2026