Public App Logo
पाली सीएचसी की हकीकत: क्या मरीजों को मिल रही हैं सभी सुविधाएं या सिर्फ दावे? जनता बोलेगी, तभी बदलेगी व्यवस्था… आइए, अपनी आवाज़ उठाइए। पाली ब्लॉक क्षेत्र स्थित पाली ठर्रापार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधुनिक जांच मशीनों के माध्यम से लगभग 72 से अधिक जांच किए जाने का दावा किया जाता है। लेकिन क्या इन सुविधाओं का वास्तविक लाभ प्रत्येक मरीज तक पहुंच रहा है? यही जानने के लिए आपकी राय सबसे महत्वपूर्ण है। अपने अनुभव के आधार पर इन सवालों का जवाब जरूर दें— 1. क्या अस्पताल में उपलब्ध सभी जांचों का लाभ प्रत्येक मरीज को आसानी से मिल रहा है? 2. डॉक्टर द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाइयां अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाती हैं, या मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ती हैं? 3. प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधाएं, दवाइयां और देखभाल मिलती है या नहीं? 4. क्या अस्पताल परिसर में दलालों या बिचौलियों की सक्रियता है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है? 5. जब अस्पताल में जांच की मशीनें उपलब्ध हैं, तो क्या सभी जांच अस्पताल के अंदर ही हो जाती हैं या मरीजों को निजी लैब या अन्य स्थानों पर भेजा जाता है? आपकी एक आवाज़ बदल सकती है व्यवस्था यदि अस्पताल में कोई कमी है या कोई अच्छी व्यवस्था है, तो उसे खुलकर बताइए। आपकी निष्पक्ष राय और सहयोग के आधार पर संबंधित समस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। दीजिए साथ हमारा, ताकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आए बदलाव का नया सवेरा। अपना अनुभव और सुझाव कमेंट या संदेश के माध्यम से अवश्य साझा करें। आपकी आवाज़ ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। - Gorakhpur News