
#बालाघाट
16 एवं 17 जुलाई को लगेगा IFMIS केयर्स कैंप,
तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए विभागों से मांगी जानकारी
संचालनालय, कोष एवं लेखा के निर्देशानुसार आईएफएमआईएस (IFMIS) सॉफ्टवेयर से संबंधित तकनीकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय बालाघाट में विशेष "IFMIS Cares Camp" का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी श्री दीपक राणा ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) को इस कैंप में उपस्थित रहने कहा हैं।
सभी आहरण संवितरण अधिकारियों से कहा गया है कि अपने कार्यालयों में लंबित पुरानी एवं नई IFMIS संबंधी तकनीकी समस्याओं का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भरकर 15 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला कोषालय में उपलब्ध कराएं। प्राप्त शिकायतों का पंजीयन कर कैंप के दौरान उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। इसके अलावा 15 जुलाई 2026 को कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में प्रात: 11 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में सभी संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। बैठक में IFMIS प्रणाली से जुड़े लंबित प्रकरणों, तकनीकी समस्याओं एवं उनके समाधान की समीक्षा की जाएगी।
जिला कोषालय अधिकारी ने सभी डीडीओ से निर्धारित समय सीमा में समस्याओं की जानकारी उपलब्ध कराने और कैंप का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है, ताकि IFMIS प्रणाली के संचालन में आ रही तकनीकी बाधाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #gaddeptmp