
छत्तीसगढ़ के जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुए प्रसिद्ध ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी हत्याकांड और लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस अंधे कत्ल के मास्टरमाइंड खुशीराम साहू सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरी वारदात की साजिश सीपत के खुशीराम ने अपने भतीजे के साथ मिलकर रची थी और वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार-झारखंड से शूटर बुलाए थे, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। वारदात को सुलझाने के लिए आईजी ने मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस टीमों की दिन-रात की मेहनत की सराहना की है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
#ChhattisgarhNews #BilaspurPolice #GPMNews #CrimeUpdate #PoliceEncounter #JewellerMurderCase #LawAndOrder #BreakingNews #FatafatNews