313 खलीलाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी!
संतकबीर नगर की 313 खलीलाबाद विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी को सौंपी गई संभावित 181 सीटों की सूची में खलीलाबाद विधानसभा सीट का नाम भी शामिल है।
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 313 खलीलाबाद सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में जा सकती है। हालांकि, अभी तक दोनों दलों की ओर से इस सीट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि गठबंधन के अंतिम सीट बंटवारे में खलीलाबाद सीट किसके हिस्से आती है?
#CongressParty #samajwadipartyofficial
#313khalilabad
Rahul Gandhi
Akhilesh Yadav
Samajwadi Party