छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सरकारी नियमों का उल्लंघन कर अपनी जीवित संतानों की सही संख्या छिपाने वाले एक सहायक शिक्षक पर गाज गिरी है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने वाड्रफनगर ब्लॉक के प्राथमिक शाला बुटाटांड में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) हंसराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक के खिलाफ यह सख्त कदम भर्ती नियमों और सेवा शर्तों के उल्लंघन की शिकायत पर हुई एक उच्च स्तरीय जांच के बाद उठाया गया है।
जांच में सामने आया कि मई 2009 में नियुक्त हुए शिक्षक हंसराज सिंह की नियुक्ति से पहले ही चार जीवित संतानें थीं, जबकि शासकीय नियमों के अनुसार जनवरी 2001 के बाद सेवा में आने वाले कर्मचारियों की दो से अधिक जीवित संतानें नहीं होनी चाहिए। शासकीय सेवा में आते समय नियमों को ताक पर रखकर यह जानकारी छिपाई गई थी, जिसकी पुष्टि होने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए आगे की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
#ChhattisgarhNews #Balrampur #TeacherSuspended #GovernmentRules #CGNews #DepartmentalAction #BreakingNews #FatafatNews