रानीगंज में 100 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी बरामद
अररिया के रानीगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शिवम कुमार (22 वर्ष), निवासी कालाबलुआ, वार्ड नंबर-10, थाना रानीगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मामले में रानीगंज थाना कांड संख्या-334/2026, धारा 8(c)/21(b) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#Araria #Raniganj #RaniganjPolice #Smack #DrugSeizure #NDPSAct #CrimeNews #ArariaNews #BiharNews #PoliceAction #BreakingNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Oct 1, 2026