देहरादून: पूर्व OSD के ठिकाने से कथित कैश-ज्वैलरी बरामदगी पर हरीश रावत का बड़ा बयान
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने अपने पूर्व OSD जीना को सज्जन, विनम्र और कर्मठ व्यक्ति बताते हुए कहा कि यदि भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी के प्रमाण मिलते हैं और गलती हुई है, तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
रावत ने कहा कि यदि किसी स्तर पर गलती हुई है तो वह उत्तराखंड की जनता से क्षमा मांगते हैं।
वहीं हरीश रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य के पद से हटने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी वजह से कांग्रेस के भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में किसी तरह की कमजोरी नहीं आनी चाहिए।
क्या हरीश रावत के इस ऐलान से कांग्रेस में बढ़ेगी हलचल?
#HarishRawat #EDRaid UttarakhandNews DehradunNews Congress CongressNews UdayUttarakhandNews BreakingNews UttarakhandPolitics