
दिनांक: 30.06.2026
अवैध बालू परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जिला पदाधिकारी, गया के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 30.06.2026 को जिला खनन कार्यालय एवं मोहनपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।
जांच के दौरान प्रातः लगभग 7:44 बजे मध्य विद्यालय लाडू के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया। वाहन पर आवश्यक पंजीकरण विवरण एवं खनन संबंधी पहचान अंकित नहीं थी तथा चालक/वाहन स्वामी द्वारा कोई वैध परिवहन चालान अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध बालू परिवहन का पाए जाने पर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली को विधिवत जब्त कर मोहनपुर थाना के सुपुर्द किया गया है। वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957, बिहार खनिज नियमावली तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर स्वामी पर करीब 1.5 लाख रूपए का खनन एवं परिवहन का दंड अधिरोपित किया गया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। जनता से भी अपील की जाती है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा पुलिस अधिकारियों को दें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Mines & Geology Department, Government of Bihar CMO Bihar Home Department, Govt. of Bihar Bihar Police
Gaya, Bihar | Jun 30, 2026