Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मोहल कुल्लू में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का साप्ताहिक सत्संग सम्पन्न दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा मोहल, कुल्लू में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सत्संग का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की साध्वी मीनू भारती जी ने सत्संग के माध्यम से उपस्थित संगत को आध्यात्मिक ज्ञान से ओत-प्रोत किया। उन्होंने मानव जीवन के उद्देश्य, आत्मज्ञान की महत्ता एवं गुरु कृपा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चा सुख बाहरी वस्तुओं में नहीं, बल्कि आत्मिक शांति में निहित है। उन्होंने श्रोताओं को जीवन में सकारात्मकता अपनाने तथा परमात्मा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर साध्वी गुरु गीता भारती जी ने मधुर भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया। उनके भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और सभी ने भक्ति रस में डूबकर प्रभु स्मरण किया। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान समय-समय पर समाज में आध्यात्मिक जागृति लाने हेतु विभिन्न सत्संग, प्रवचन एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

Kullu, Kullu | Jun 21, 2026