Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews

पन्ना जिले में जेके सीमेंट के खिलाफ स्थानीय लोगों और युवाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समाजसेवी तिलक राज पटेल ने घोषणा की है कि क्षेत्रीय युवाओं और नागरिकों के साथ मिलकर प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने, कंपनी के भारी वाहनों से लगातार हो रहे सड़क हादसों पर रोक लगाने तथा फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। तिलक राज पटेल का कहना है कि उद्योग क्षेत्र में सबसे पहला अधिकार स्थानीय युवाओं का होना चाहिए, लेकिन क्षेत्र के लोगों को अपेक्षित अवसर नहीं मिल रहे हैं। वहीं कंपनी के वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की घटनाएं भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। इसके साथ ही प्रदूषण को लेकर भी ग्रामीणों और आसपास के निवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनहित से जुड़ी इन मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया और उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो जिले के युवा और आमजन मिलकर बड़ा एवं उग्र जनआंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। #JKCement #Panna #TilakRajPatel #PannaNews #LocalEmployment #YouthVoice #PollutionFreePanna #RoadSafety #JanAandolan #MadhyaPradesh #BreakingNews #PublicIssue #PannaDistrict #YouthPower #JusticeForLocals #ViralNews #MPNews #PeopleVoice

Shahnagar, Panna | Jun 2, 2026

MORE NEWS