
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि ने किया विदिशा जिले का भ्रमण
..
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने साथ भ्रमण कर आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण पुनर्वास केन्द्र एवं कम्युनिटी किचिन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
..
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि ने आज विदिशा जिले का भ्रमण कर महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों का मैदानी स्तर पर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने उनके साथ भ्रमण कर विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा जिले में संचालित महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।
भ्रमण कार्यक्रम के तहत सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि ने सर्वप्रथम ग्राम कुंआखेड़ी स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, पोषण आहार, शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इसके पश्चात विदिशा ग्रामीण परियोजना के अंतर्गत खरी स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
इसके बाद ग्यारसपुर परियोजना अंतर्गत अटारीखेजड़ा क्रमांक-2 एवं 3 तथा मानोरा क्रमांक-2 स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति, पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं, केन्द्र संचालन तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। सचिव ने केन्द्रों की व्यवस्थाओं को मौके पर देखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कम्युनिटी किचिन और पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी किया निरीक्षण -
सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि ने ग्यारसपुर में कम्युनिटी किचिन का भ्रमण कर वहां भोजन तैयार करने एवं वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने हितग्राहियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात ग्यारसपुर स्थित पोषण पुनर्वास केन्द्र (एनआरसी) का भ्रमण किया गया। यहां उन्होंने कुपोषित बच्चों के उपचार, पोषण आहार, स्वास्थ्य सेवाओं तथा बच्चों के पुनर्वास के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अतिगंभीर एवं कुपोषित बच्चों तथा उनके परिवारों से भी भेंट की गई। सचिव ने बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने भ्रमण के दौरान जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण पुनर्वास केन्द्रों एवं कम्युनिटी किचिन की व्यवस्थाओं की जानकारी सचिव को दी। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तथा हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया है।
भ्रमण के दौरान स्थानीय एसडीएम श्रीमती शशि मिश्रा,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामहित कुमार तथा एन जी ओ और महिला एवं बाल विकास विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #vidisha #JansamparkMP