पोषणयुक्त भोजन से आंगनबाड़ी बच्चों के पोषण स्तर में सुधार की पहल
..
सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि और कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ग्यारसपुर में सामुदायिक रसोई का किया अवलोकन, पौष्टिक पोहा चखकर जानी गुणवत्ता
..
महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि तथा कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने संयुक्त रूप से आज ग्यारसपुर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे पोषणयुक्त भोजन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी स्व सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई का अवलोकन किया गया।
प्रमुख सचिव श्रीमती जी.व्ही. रश्मि एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सामुदायिक रसोई में तैयार किए जा रहे भोजन तथा उसे क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता तथा स्वच्छता के संबंध में समूह की महिलाओं से चर्चा की और बच्चों के लिए निर्धारित पोषण मापदंडों के अनुरूप भोजन तैयार किए जाने की प्रक्रिया को समझा।
इस अवसर पर सामुदायिक रसोई में तैयार किए जा रहे पौष्टिक पोहा की प्रक्रिया भी सचिव और कलेक्टर ने मौके पर देखी। उन्होंने जानकारी ली कि पोहा तैयार करते समय उसकी पौष्टिकता बढ़ाने के लिए किन-किन पोषक तत्वों एवं खाद्य सामग्री को शामिल किया जाता है तथा बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए भोजन किस प्रकार तैयार किया जाता है।
सचिव श्रीमती जी.वी. रश्मि एवं कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मौके पर तैयार पौष्टिक पोहा का स्वाद भी चखा तथा भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सामुदायिक रसोई में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की प्रक्रिया का अवलोकन करते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की।
सामुदायिक रसोई के माध्यम से स्थानीय स्तर पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस पहल से महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण, दोनों उद्देश्यों को एक साथ आगे बढ़ाने में सहयोग मिल रहा है।
भ्रमण के दौरान सचिव तथा कलेक्टर ने भोजन निर्माण एवं वितरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को उपलब्ध कराया जाने वाला भोजन पौष्टिक, गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ होना आवश्यक है। उन्होंने भोजन की तैयारी से लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक उसके वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। #Vidisha #JansamparkMP
24 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Sep 26, 2026