Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh
Cricket

डायल-112 बनी फरिश्ता: त्वरित कार्रवाई से पांच घायलों को मिला नया जीवन नरसिंहपुर। आपातकालीन परिस्थितियों में डायल-112 सेवा एक बार फिर लोगों के लिए जीवन रक्षक साबित हुई। नरसिंहपुर जिले में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पांच गंभीर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। पहली घटना 3 जून की सुबह गाडरवारा थाना क्षेत्र की सालीचौका चौकी अंतर्गत दुधी नदी रेलवे पुल के पास हुई, जहां एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही एफआरवी-03 में तैनात आरक्षक राजेन्द्र धाकड़ और चालक शुभम वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल युवक को सुरक्षित रेलवे ट्रैक से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका पहुंचाया। घायल युवक सनी पासवान (22 वर्ष), निवासी बिहार बताया गया है। उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गाडरवारा अस्पताल भेजा गया। दूसरी घटना बरमान चौकी क्षेत्र में हुई, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। सूचना प्राप्त होते ही एफआरवी-20 के आरक्षक हसन रजा और चालक प्रीतेश यादव घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल करेली अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया। दुर्घटना में घायलों को गंभीर चोटें आई थीं। दोनों मामलों में पुलिसकर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। स्थानीय लोगों ने भी डायल-112 टीम की सराहना करते हुए इसे पुलिस की जनसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा सम्मान इन दोनों घटनाओं में सराहनीय कार्य करने वाले आरक्षक राजेन्द्र धाकड़, हसन रजा तथा चालक शुभम वर्मा और प्रीतेश यादव के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।#NarsinghpurPolice #Dial112 #जनसेवा #नरसिंहपुर #गाडरवारा #करेली #पुलिस_सेवा #मध्यप्रदेश Collector Narsinghpur SP Narsinghpur ✍️ कैलाश गुप्ता, नई दुनिया 📞 मो. 9329446506

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 6, 2026

MORE NEWS