
रेवाड़ी पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत एक 15 साल के नाबालिग को सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया।
रेवाड़ी समाचार पंकज कुमार।
- चौकी भाडावास गेट पुलिस की मुस्तैदी ने परिजनों की लौटाई खुशियां
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर रेवाड़ी पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए गत 2 जून को शहर के एक हॉस्पिटल से लापता हुई एक 15 साल नाबालिग लडकी को कुछ ही घंटों में तलाश कर उसके परिजनों के हवाले किया। नाबालिग के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
प्रबंधक थाना शहर रेवाड़ी निरीक्षक सूबे सिंह ने बताया की 2 जून को पुलिस को शहर के एक हॉस्पिटल से एक नाबालिग लडकी के लापता होने की सुचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीमो ने तत्परता दिखाते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लगे cctv कैमरे चेक करके गहन सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीमो के अथक प्रयासों और त्वरित रिस्पॉन्स की वजह से नाबालिग को रेवाड़ी के नाई वाली चौक के नजदीक से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी से नाबालिग की काउंसलिंग कराकर पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया की वह अपनी बुआ के साथ हनुमान मंदिर के नजदीक एक हॉस्पिटल में आई थी और खाना लेने के लिए एक ढाबा पर गई थी। जिसके बाद वह रास्ता भटक कर नाईवाली की तरफ चली गई थी। पुलिस द्वारा नाबालिग के मिलने की सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी गई। जो नाबालिग के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।
पुलिस का संदेश
प्रबंधक थाना शहर ने इस अभियान की सफलता पर कहा की चौकी भाडावास गेट पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित रिस्पांस की वजह से ही हम नाबालिग को समय रहते ढूंढ पाए। हम जनता से अपील करते हैं कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर सूचना दें।"
....................................................फोटो संलग्न है।
Rewari, Rewari | Jun 3, 2026