Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 105 मरीजों की आंखों की जांच कर 35 मरीज लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित डीडवाना। श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के आर्थिक सौजन्य व शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से दोजराज गणेश मंदिर रोड़ स्थित स्थानीय अग्रसेन भवन में लगातार 47वें नि:शुल्क मोतियाबिंद व नैत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। समिति मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 105 नैत्र मरीजों की आंखों की जाँच कर 35 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया जिसका सोमवार को जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. विशाल द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा। रोगियों को चश्मा, भोजन एवं रहने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। बाजारी ने बताया कि समिति द्वारा 19 जुलाई रविवार को लगातार 48वें नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। समिति के तत्वावधान में कवि सम्मेलन, होली महोत्सव, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगों को उपकरण, भजन संध्या सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, कमल भारुका, अशोक घोड़ावत, लोकेश अग्रवाल, मुकेश लदनियां, देवकीनंदन गिनोडिया, निखिल मित्तल, कैलाश बगड़िया, संदीप पटवारी, योगेश देईदानका, शिविर प्रभारी राकेश कुमार, दीपक वर्मा, अंजली पारीक, गिरधारी प्रजापत लाडनूं, खलील अहमद, सम्राट घोड़ावत, प्रभु पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग किया।

Didwana, Nagaur | Jun 21, 2026

MORE NEWS