#बीयर की 200 पेटियों से भरा महिंद्रा ऑटो छोड़कर भागा चालक गिरफ्तार, पंडोह पुलिस ने दबोचा
#जिला मंडी के पंडोह क्षेत्र में बीयर की 200 पेटियों से भरे महिंद्रा ऑटो को मौके पर छोड़कर फरार हुए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।
#जानकारी के अनुसार, सुबह पुलिस की कार्रवाई के दौरान चालक बीयर से भरे महिंद्रा ऑटो को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें बीयर की 200 पेटियां बरामद हुईं। घटना के बाद पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई थी।
#लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बीयर की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
#बीयर की 200 पेटियां आखिर कहां ले जाई जा रही थीं? इसके पीछे की पूरी कहानी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।
#हिमाचलमेंटोर #MandiNews #Pandoh #HimachalPradesh #PoliceAction #BreakingNews