बहराइच: राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद ने कैंडल जलाकर मृतकों को दी श्रद्धांजलि
बहराइच के शहीद उद्यान में राष्ट्रीय हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक शोक सभा का आयोजन किया। इस दौरान लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 मासूम छात्रों और बिहार में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर गहरा दुख जताया गया।
परिषद के सदस्यों ने कैंडल जलाकर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।