
#धामी कैबिनेट के बड़े फैसले।एक क्लिक में पढे 10 बडे फैसले।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण और जनहितकारी फैसले लिए गए। इनमें मेडिकल इंटर्न डॉक्टर्स के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, खिलाड़ियों के लिए सैकड़ों पदों का आरक्षण और विभिन्न विभागों की सेवा नियमावलियों में संशोधन शामिल हैं।
प्रमुख फैसले
1. एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ा
एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स को मिलने वाले स्टाइपेंड को 17,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। यह फैसला युवा डॉक्टरों को राहत देने वाला माना जा रहा है।
2- खिलाड़ियों के लिए बड़े अवसरखेल नीति 2021 के तहत विभिन्न विभागों में कुल 283 पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग शामिल हैं।
3-इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (व्यायाम) के 33 पद पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे खेल प्रतिभाओं को सरकारी नौकरी मिलने का रास्ता और आसान होगा।
4-वार्षिक रिपोर्ट्स को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी
ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट तथा उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मंजूरी दी गई।
6. कारागार विभाग में संवर्गीय ढांचे में बदलाव उत्तराखंड कारागार विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी दी गई।
7. शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क में वृद्धि
शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों में काम करने वाले अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया जाएगा।
8. विधिक माप विज्ञान में संशोधनखाद्य विभाग के अंतर्गत विधिक माप विज्ञान की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई।
9- भूमि आवंटन के फैसलेगढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की पार्किंग में स्थित 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को दी जाएगी।
10- कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) निदेशालय, हरिद्वार की जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर लगाई गई।
ये फैसले स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा, प्रशासन और भूमि संबंधी मामलों में सरकार की सक्रियता को दर्शाते हैं। खासकर युवा डॉक्टरों और खिलाड़ियों के लिए लिए गए निर्णयों को व्यापक रूप से सराहा जा रहा है।
#followerseveryonehighlights