
सोनुआ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 का हुआ आयोजन
राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय, सोनुआ में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का रविवार को लगभग 10 बजे आयोजन किया गया. खेल महोत्सव में उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस आयोजन की थीम “खेलेगा भारत, जीतेगा भारत” रही.
कार्यक्रम के तहत सोनुआ प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक विशाल साइकिल रैली निकाली. रैली के माध्यम से खेल, स्वास्थ्य, और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया गया. विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ खेल और स्वास्थ्य से जुड़े नारे लगाए.
विद्यार्थियों के लिए पुश-अप, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज, पास द बॉल, स्पोर्ट्स बन्धन आदि खेल और प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया. खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन/नारे एवं निबंध प्रतियोगिता भी हुई. सांकेतिक और पारंपरिक खेल प्रदर्शन के तहत योग, मास पी.टी., मार्शल आर्ट, रस्साकशी एवं तीरंदाजी का प्रदर्शन किया गया. इसके साथ ही फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया. छात्र-शिक्षक मैत्री खेल में रस्साकशी, क्रिकेट, फुटबॉल और म्यूजिकल चेयर का रोमांचक मुकाबला हुआ. पुरस्कार वितरण समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. इस तीन दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य राकेश मिश्रा, सुनील आल्दा, खेल शिक्षक विजय बहादुर यादव, तरनी प्रसाद महतो, मनीष दास, सस्मिता प्रधान, रीता रानी प्रधान, नेहा कुमारी एवं शिक्षकगणों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.