
टैलेंट सर्च 2026-27
जूडो चयन ट्रायल्स में छतरपुर के 5 खिलाड़ियों का भोपाल फाइनल के लिए चयन
35 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, राज्य खेल अकादमियों में प्रशिक्षण का मिलेगा अवसर
-------
टैलेंट सर्च 2026-27 के अंतर्गत छतरपुर जिले के ऑफिसर्स क्लब स्थित जूडो हॉल में जूडो खेल के चयन ट्रायल्स आयोजित किए गए। ट्रायल्स में जिले के युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता एवं तकनीकी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया के उपरांत जिले के 5 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन 17 जुलाई को भोपाल में आयोजित होने वाले फाइनल चयन ट्रायल्स के लिए किया गया। फाइनल चयन में सफल खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमियों में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्यप्रदेश एवं देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में छतरपुर के लगभग 35 से 40 जूडो खिलाड़ियों ने सहभागिता की। चयन प्रक्रिया जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राजेन्द्र कोष्टा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस अवसर पर भोपाल से आए जूडो प्रशिक्षक राहुल मिश्रा एवं जयप्रकाश, संविदा खेल प्रशिक्षक शंकरलाल रैकवार तथा खेलो इंडिया प्रशिक्षक दीपक मिश्रा की उपस्थिति में चयन ट्रायल्स का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
@jansamparkmp
#chhatarpur