Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बड़ली नाथूसर भ्रष्टाचार मामला: पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पोकरण में भड़के मीडियाकर्मी, SDM को सौंपा ज्ञापन पोकरण (जैसलमेर न्यूज़ टुडे)। उपखंड क्षेत्र के बड़ली नाथूसर ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की परतें उघाड़ना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। जानकारी जुटाने के दौरान पत्रकार को न सिर्फ फोन पर धमकाया गया, बल्कि उनकी फैक्ट्री पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से आक्रोशित पोकरण पत्रकार संघ और इंडियन फेडरेबड़ली नाथूसर भ्रष्टाचार मामला: पत्रकार को जान से मारने की धमकी, पोकरण में भड़के मीडियाकर्मी, SDM को सौंपा ज्ञापन पोकरण (जैसलमेर न्यूज़ टुडे)। उपखंड क्षेत्र के बड़ली नाथूसर ग्राम पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की परतें उघाड़ना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। जानकारी जुटाने के दौरान पत्रकार को न सिर्फ फोन पर धमकाया गया, बल्कि उनकी फैक्ट्री पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से आक्रोशित पोकरण पत्रकार संघ और इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) ने शुक्रवार को उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 📱 फोन पर दी धमकी, फिर फैक्ट्री तक पहुंचे हौसले बुलंद आरोपी दैनिक नवज्योति के स्थानीय संवाददाता नरेश कुमार पालीवाल ने पुलिस थाना पोकरण में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार, जब वे बड़ली नाथूसर ग्राम पंचायत में चल रही कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जानकारी जुटा रहे थे, तभी उन्हें डराने-धमकाने का सिलसिला शुरू हुआ। आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि पहले फोन पर धमकियां दी गईं और बाद में पत्रकार की फैक्ट्री पर पहुंचकर उन्हें सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला" पत्रकार संगठनों ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि किसी पत्रकार को उसके पेशेगत दायित्वों और निष्पक्ष पत्रकारिता के कारण डराया-धमकाया जाता है, तो यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। ऐसे मामलों में प्रशासन की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ⚖️ सुरक्षा और त्वरित निष्पक्ष जांच की मांग पोकरण पत्रकार संघ के अध्यक्ष अखिलेश दवे एवं आईएफडब्ल्यूजे के अध्यक्ष किशोर सोलंकी के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसडीएम हीर सिंह चारण से मुलाकात की। उन्होंने मांग की है कि: 1. इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करवाई जाए। 2.धमकी देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। 3.पीड़ित पत्रकार नरेश पालीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा पुख्ता की जाए। #JaisalmerNewsToday #PokaranNews #JournalistSafety #JusticeForJournalists #RajasthanNews #Jaisalmer #Pokaran #PressFreedom #CrimeNews #CorruptionFreeRajasthan #जैसलमेर_न्यूज़_टुडे #पोकरण_न्यूज़ #पत्रकार_सुरक्षा #पोकरण #जैसलमेर #बड़ली_नाथूसर #राजस्थान_पुलिस #DemocracyFourthPillar #AttackOnFreedomOfSpeech #PressFreedomIndia

Jaisalmer, Jaisalmer | Jun 5, 2026

MORE NEWS