JABALPUR MP Live madhyapradesh news
लगातार हो रही बारिश के चलते एक बार फिर बरगी बांध के 13 गेट खोलकर 3802 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। गेटों को करीब 1.96 मीटर की ऊंचाई तक खोला गया है। वर्तमान में बरगी बांध 97.18 फीसदी भर चुका है, जबकि बांध में लगातार 4215 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है। जल निकासी के चलते नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन के मुताबिक नर्मदा के घाटों में 7 से 8 फीट तक जलस्तर बढ़ सकता है। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से नर्मदा के घाटों और तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं, बरगी बांध से पानी छोड़े जाने का खूबसूरत नजारा देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ भी पहुंच रही है।.....?
#jabalpur #MP #NewsAlert #trending #bargidam