PATNA :- मनेर के छितनावा गांव में बकाया पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ ईंट-पत्थर भी बरसाए गए। मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों में सोनू कुमार, दीपावली साव, सुनील कुमार, राजा कुमार, रवि कुमार और भूरा साव सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत कर पीड़ित पक्ष ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद बनाया है। #Injuredassault #Moneyowed #Controversy #manerthana #patnapolice #fasebookpost
Maner, Patna | Nov 11, 2026