
#गुना - जिले में 15 से 17 जुलाई तक आयोजित होगा IFMIS केयर्स कैम्प
जिला कोषालय गुना द्वारा आईएफएमआईएस (IFMIS) सॉफ्टवेयर के संचालन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 15 से 17 जुलाई 2026 तक IFMIS केयर्स कैम्प आयोजित किया जाएगा।
वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्रीमती रश्मि तंतुवाय ने जानकारी देते हुए बताया जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के वित्तीय संव्यवहारों में IFMIS सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। सॉफ्टवेयर के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से यह विशेष कैम्प आयोजित किया जा रहा है।
कैम्प के अंतर्गत 15 जुलाई 2026 को जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात 16 एवं 17 जुलाई 2026 को जिला कोषालय में अधिकारियों से IFMIS संबंधी प्रचलित एवं नवीन समस्याओं के आवेदन प्राप्त कर उनका पंजीयन किया जाएगा।
जिला स्तर पर जिन समस्याओं का निराकरण संभव होगा, उनका तत्काल समाधान किया जाएगा। वहीं, तकनीकी अथवा अन्य जटिल समस्याओं को संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा, ग्वालियर को प्रतिवेदित किया जाएगा, ताकि उनका निराकरण संचालनालय, कोष एवं लेखा के माध्यम से कराया जा सके।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP