शादी के बाद अक्सर लोग कुछ दिन आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोचते हैं लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नई-नवेली दुल्हन का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस महिला ने शादी के बाद अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटने के बजाय खूबसूरत साड़ी पहनकर ट्रेन पायलट के रूप में ड्यूटी संभाली। उनका यह अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में महिला एक ट्रेडिशनल साड़ी पहने नजर आ रही है। शादी के बाद उनके चेहरे पर नई जिंदगी की खुशी है, तो वहीं अपने काम के प्रति जिम्मेदारी भी साफ दिख रही है। महिला अपनी परंपरा को निभाते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ को भी पूरी अहमियत देती दिख रही है