
औरंगाबाद में फर्जी विमुक्ति आदेश पर हाईवा छुड़ाने वाला वाहन मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हाईवा को दोबारा किया जब्त।
औरंगाबाद | 24 NEWS LIVE
फर्जी कागजात के सहारे जब्त वाहन को छुड़ाने के मामले में औरंगाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जी विमुक्ति आदेश पर 18-चक्का हाईवा छुड़ाने वाले मुख्य आरोपी वाहन स्वामी को गिरफ्तार कर हाईवा ट्रक को दोबारा जब्त कर लिया है।
मामला 06.07.2026 को खनन विभाग द्वारा बिना चालान के 64,150 किलो स्टोन चिप्स लेकर जा रहे एक 18-चक्का हाईवा को जब्त कर कुटुम्बा थाना को सौंपा गया था।
इसके बाद दिनांक 07.08.2026 को वाहन स्वामी रवि कुमार यादव ने खनन कार्यालय का फर्जी 'वाहन विमुक्ति आदेश' तैयार कर थाना पहुंचा और वाहन को मुक्त करा लिया। जांच के दौरान उक्त आदेश फर्जी पाए जाने पर कुटुम्बा थाना में कांड संख्या-153/26 दिनांक 13.08.2026 के अंतर्गत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसी क्रम में औरंगाबाद पुलिस द्वारा विशेष छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी रवि कुमार यादव को औरंगाबाद बायपास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हरिहरगंज (पलामू, झारखंड) के पास से उक्त हाईवा ट्रक को दोबारा जब्त किया गया है।
*गिरफ्तारी -*
रवि कुमार यादव, पिता- अनिरुद्ध यादव, सा0- गोसाईडीह, थाना- छतरपुर, जिला- पलामू (झारखंड)
*बरामदगी -*
18 चक्का हाईवा ट्रक