बिहार के इंजन का गिनी में डंका!
बिहार के मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट में निर्मित 51वां WDG4G रेल इंजन अब अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य की सेवा के लिए रवाना होने जा रहा है।
यह सिर्फ एक रेल इंजन नहीं, बल्कि बिहार की औद्योगिक प्रगति, भारतीय इंजीनियरिंग की उत्कृष्टता और "मेक इन इंडिया" की वैश्विक सफलता की कहानी है।
माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी इस ऐतिहासिक अवसर पर इंजन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
मढ़ौरा से दुनिया तक — बिहार अब वैश्विक रेलवे मानचित्र पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज करा रहा है
Bihar, India | Jun 19, 2026