Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने मां मुंडेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना कैमूर: बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने मंगलवार को कैमूर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ सचिव प्रणव कुमार, कैमूर के जिलाधिकारी, डीएफओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में अधिकारियों का स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से स्वागत किया गया। सभी अधिकारियों ने मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर चर्चा की और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की।

Kargahar, Rohtas | Aug 4, 2026

MORE NEWS

बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने मां मुंडेश्वरी धाम में की पूजा-अर्चना कैमूर: बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने मंगलवार को कैमूर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ सचिव प्रणव कुमार, कैमूर के जिलाधिकारी, डीएफओ सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंदिर परिसर में अधिकारियों का स्थानीय प्रशासन और मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से स्वागत किया गया। सभी अधिकारियों ने मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर प्रदेश की उन्नति, शांति और विकास के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर चर्चा की और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चल रहे कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। - Kargahar News