पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के प्रशांत किशोर की बड़ी जीत
पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की है। मतगणना के अंतिम परिणाम के अनुसार उन्हें 63,203 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नीरज सिन्हा को 44,250 वोट प्राप्त हुए, जबकि रेखा गुप्ता को 14,085 वोट मिले।
प्रशांत किशोर ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 18,953 वोटों के अंतर से हराकर सीट अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ जनसुराज ने बांकीपुर में महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।