
दधपी गांव से 7 महीने से लापता रंजीत का नहीं मिला सुराग, बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा पिता औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी गांव से लापता हुए 24 वर्षीय युवक रंजीत कुमार का सात महीने बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बेटे की तलाश में परेशान पिता आज भी उसके लौटने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिजनों के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 की शाम रंजीत कुमार घर से यह कहकर निकला था कि वह काम पर जा रहा है। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उसके पिता गणेश पाल ने 06 नवंबर 2025 को मदनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बेटे की बरामदगी की गुहार लगाई। परिवार का कहना है कि आवेदन दिए सात महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रंजीत का कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की चिंता में परिवार गहरे सदमे में है और हर दिन उसके लौटने का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाते हुए रंजीत कुमार की जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। साथ ही आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को रंजीत कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल मदनपुर थाना या उसके परिजनों को सूचित करें।। #Aurangabad #Madanpur #MissingPerson #RanjitKumar #BiharNews #CrimeNews #BharatCrimeLiveNews #लापता_युवक #औरंगाबाद_समाचार #मदनपुर
Rafiganj, Aurangabad | Jun 27, 2026

अमरपुर का 5 दिन से लापता मानसिक रूप से कमजोर युवक, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार 📞 8919067254 📞 9631973087 📞 7764983730 बांका अमरपुर गोविंदपुर गांव से एक मानसिक रूप से कमजोर युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार आदर्श कुमार (पिता–मोती ठाकुर) 10 जून 2026 से घर से लापता हैं और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने बताया कि आदर्श कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह बोल भी नहीं पाता है। वह घर से नीले रंग की टी-शर्ट और काले रंग के हाफ पैंट (कलरफुल डिजाइन) में निकला था। #लापता_युवक #गोविंदपुर #आदर्श_कुमार #मदद_की_अपील
Amarpur, Banka | Jun 14, 2026

उमरिया:में लापता युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, दो नाबालिग गिरफ्तार#उमरिया #हत्या #क्राइम_न्यूज #लापता_युवक #मध्यप्रद...
Madhya Pradesh, India | May 20, 2026