Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

बरेली।*

*"घर में घुसकर नाबालिग पर तेजाब फेंकने का प्रयास, 6 के खिलाफ तहरीर"* 
*पहले भी 10 मुकदमे दर्ज, पुलिस से सुरक्षा की मांग*

#बरेली।* थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर मोहल्ला घेर जाफर खां में शुक्रवार को 6 लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और बलवा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने SSP को तहरीर देकर FIR दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है।

घेर जाफर खां निवासी गुलशन बी पत्नी रईस बाबू ने बताया कि 25 जुलाई को इरफान, सुभान, इमरान पुत्रगण आसिफ बरेलवी, अंजुम पत्नी आसिफ, मेहनाज और फराह पुत्री आसिफ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर घर में घुसकर गाली-गलौज की और कहा "आज तेरा परिवार खत्म कर देंगे।" 

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी नाबालिग बेटी नूर फातिमा और उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। इसी दौरान तीनों युवकों ने नाबालिग को जबरन खींचने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। 

गुलशन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से जनपद के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 22 जून को भी इन्होंने घर में लगे कैमरे तोड़कर हमला किया था। 28 जून को भी मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार की घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है।

पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि "मुकदमा वापस लो वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।" इससे परिवार दहशत में है।

*पुलिस का पक्ष*: थाना बारादरी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

#Bareillynewslive

*"घर में घुसकर नाबालिग पर तेजाब फेंकने का प्रयास, 6 के खिलाफ तहरीर"* *पहले भी 10 मुकदमे दर्ज, पुलिस से सुरक्षा की मांग* #बरेली।* थाना बारादरी क्षेत्र के पुराना शहर मोहल्ला घेर जाफर खां में शुक्रवार को 6 लोगों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और बलवा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने SSP को तहरीर देकर FIR दर्ज करने और सुरक्षा की मांग की है। घेर जाफर खां निवासी गुलशन बी पत्नी रईस बाबू ने बताया कि 25 जुलाई को इरफान, सुभान, इमरान पुत्रगण आसिफ बरेलवी, अंजुम पत्नी आसिफ, मेहनाज और फराह पुत्री आसिफ लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े, फिर घर में घुसकर गाली-गलौज की और कहा "आज तेरा परिवार खत्म कर देंगे।" पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उसकी नाबालिग बेटी नूर फातिमा और उस पर तेजाब डालने का प्रयास किया। इसी दौरान तीनों युवकों ने नाबालिग को जबरन खींचने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। गुलशन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से जनपद के अलग-अलग थानों में 10 मुकदमे दर्ज हैं। 22 जून को भी इन्होंने घर में लगे कैमरे तोड़कर हमला किया था। 28 जून को भी मुकदमा दर्ज हुआ था। शुक्रवार की घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज भी लिया है। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि "मुकदमा वापस लो वरना पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।" इससे परिवार दहशत में है। *पुलिस का पक्ष*: थाना बारादरी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। #Bareillynewslive

Bareilly, Bareilly | Jul 25, 2026

Latest बरेली।* News Videos - Watch the Latest News of August 17, 2026 | Public App