#जौहरयूनिवर्सिटी को तोड़ने के आदेश के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप
डीएम को सौंपा ज्ञापन, जंतर-मंतर आंदोलन और छात्रों के मुद्दे पर भी जताया समर्थन
राइटिंग
#बरेली। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी को तोड़ने के आदेश के विरोध में सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल/सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाजवादी पार्टी नेता डॉ. अनीश बेग ने सरकार पर शिक्षा और रोजगार जैसे अहम मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुए आदेश वापस लेने की मांग की।
मीडिया से बातचीत में डॉ. अनीश बेग ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां सभी वर्गों के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी फैसला हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शिक्षा, छात्रों के अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है।
उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उनका आरोप था कि इन्हीं मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि जौहर यूनिवर्सिटी से संबंधित आदेश तत्काल वापस लिया जाए और शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से चलने दिया जाए।
डॉ. अनीश बेग ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का भी समर्थन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों और शिक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है और लोकतांत्रिक तरीके से उठाई जा रही आवाज का सम्मान किया जाना चाहिए।
बाइट: #डॉअनीशबेगसमाजवादीपार्टीनेता
Bareilly news Live
#viral
#breakingnews
Bareilly, Bareilly | Jul 20, 2026