🔴 17-07-2026
#seraikella | #Chandil
#खबर_चांडिल_की_रथ_यात्रा_से
रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, "जय जगन्नाथ" के नारों से गूंजा पूरा जिला।
चांडिल से कुकड़ू तक धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा
सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ महाप्रभु, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथ यात्रा में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य रथों पर सवार होकर प्रभु मोसीबाड़ी के लिए निकले तो पूरे रास्ते "जय जगन्नाथ, जय बलभद्र, जय सुभद्रा" के जयकारों से गूंज उठा।
भक्तों ने रथ की पूजा-अर्चना कर रस्सी से रथ खींचा और धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी रथ अपने-अपने मोसीबाड़ी पहुंचे।
#सुमित कुमार 📲 9006875735 (wa)
#seraikella | #Chandil
#SuryodaySamvaad
📌संपादकीय एवं धार्मिक टिप्पणी : इस समाचार में "मौसीबाड़ी" और "बाहुड़ा यात्रा" जैसे शब्द सनातन परंपरा में प्रचलित एवं शास्त्रसम्मत संदर्भों के अनुरूप प्रयुक्त किए गए हैं। समाचार में केवल प्रत्यक्ष घटनाओं का वर्णन किया गया है तथा किसी अप्रमाणित दावे या अतिशयोक्ति से परहेज़ रखा गया है।
Saraikela, Saraikela Kharsawan | Jul 17, 2026