
आगामी #कांवड़_यात्रा_2026 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर @IPSAmrit_Jain द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग, खतौली गंगनहर पुल एवं सठेड़ी गंगनहर पुल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #UPPolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh | Jul 11, 2026

#SaharanpurPolice #बाईट ➡️अवगत कराना है कि दिनांक 21.07.2026 से प्रारंभ हो रहे #श्रावण_मास एवं #कांवड़_यात्रा_2026 के दृष्टिगत सहारनपुर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए गए हैं। कांवड़ मार्गों का मैपिंग कर ट्रैफिक डायवर्जन, सेक्टर एवं जोन व्यवस्था, अस्थायी पुलिस चौकियां तथा 24×7 मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की जा रही हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा तथा इसका उपयोग सामान्य यातायात के लिए किया जाएगा। ➡️प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा, सीसीटीवी, प्रकाश एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लगभग 250 अतिरिक्त कैमरों के साथ समर्पित कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की जाएगी। निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि, ऊंची झांकियां, स्टंटबाजी एवं संशोधित साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया की 24×7 निगरानी तथा सेवा शिविरों में स्वच्छ भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। सहारनपुर पुलिस का लक्ष्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं घटना-मुक्त संपन्न कराना है। ➡️जिसके सम्बन्ध में #SSP_सहारनपुर द्वारा दी गई #बाईट। @Uppolice @adgzonemeerut @digsaharanpur
Saharanpur, Uttar Pradesh | Jul 9, 2026