छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां हाथी के आतंक ने एक महिला की जान ले ली। धरमजयगढ़ वनमंडल के कापू वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तालगांव बस्ती में आज सुबह करीब 4 बजे एक जंगली हाथी ने अचानक धावा बोल दिया। बस्ती में हाथी को देखकर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए घर से भाग रही एक महिला पर हाथी ने बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए कापू अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद भी हाथी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने मौके पर पहुंची वन विभाग की गाड़ी पर भी हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। क्षेत्र में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है।
#RaigarhNews #ChhattisgarhNews #ElephantAttack #WildAnimalNews #Dharamjaigarh #BreakingNews #ForestDepartment #CGNews #HumanWildlifeConflict #FatafatNews
Ambikapur, Surguja | Jul 11, 2026